
Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। डोमचांच पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है. ताज़ा मामला में डोमचांच स्थित बैंक के समीप से चंदवारा अंचलाधिकारी रामरतन बर्णवाल का सरकारी वाहन रविवार देर रात डोमचांच से चोरी हो गया. सीओ परिवार के साथ डोमचांच अपने ससुराल आए हुए थे. सीओ की वाहन चोरी की सूचना के बाद से डोमचांच पुलिस जांच में जुट गई है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है.
सीओ रामरतन बर्णवाल शनिवार रात अपने ससुराल डोमचांच पहुंचे थे. रात में उनका चालक वाहन को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया था.
इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन ने सोच-समझकर लिया है यह रणनीतिक फैसला
सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनके रिश्तेदार घर से बाहर निकले तो सरकारी वाहन गायब था. उन्होंने इसकी सूचना सीओ को दी. उन्होंने वाहन गायब देखकर अपने वाहन चालक व पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की खोजबीन शुरू कर दी.
साथ ही आसपास के घरों, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है. इस मामले में डोमचांच थाना में मामला दर्ज किया गया है.




