Uncategorized

माइकल जैक्सन की हत्या की गई : बेटी

लॉस एंजेलिस: पॉप गीतों के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन ने दावा किया है कि उनके पिता की हत्या की गई थी। वेबसाइट ‘इंटीपेंडेन्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 18 वर्षीय पेरिस का कहना है कि माइकल की हत्या साजिश के तहत पूरी तैयारी के साथ की गई।

पेरिस ने बताया कि उनके पिता ने इस बात का संकेत दिया था कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं और उन्हें अपनी हत्या होने का अंदेशा है।

पेरिस ने ‘रोलिंग स्टोन’ को बताया, “उन्होंने संकेत दिए थे कि लोग उनकी जान लेना चाहते हैं।”

पेरिस के अनुसार, उन्होंने (माइकल) कहा था कि वे लोग किसी दिन उनकी हत्या कर देंगे।

पेरिस को इस बात का पूरा यकीन है कि उनके पिता की हत्या हुई है।

उन्होंने कहा कि सारे संकेत यह जाहिर करते हैं और माइकल के सच्चे प्रशंसक और परिवार के लोग भी जानते हैं कि उनकी हत्या हुई है।

यह पूछे जाने पर कि गायक की कौन हत्या करना चाहता था तो उन्होंने किसी विशेष शख्स का नाम लिए बिना कहा कि कई लोग उनकी जान के दुश्मन थे।

पेरसि के अनुसार, “यह एक शतरंज का खेल है और मैं अभी शतरंज खेलने की कोशिश कर रही हूं और मैं इस बारे में फिलहाल इतना ही कह सकती हूं।”

अत्यधिक दवाओं के सेवन के चलते दिल का दौरा पड़ने से 2009 में माइकल का निधन हो गया था। उनके निजी चिकित्सक कॉनराड मरे को नवम्बर 2011 में गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया गया और चार साल जेल की सजा सुनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button