Main SliderNational

मुंबई पर बारिश की आफत, लगातार बारिश से रेलवे ट्रैक सहित सबवे तक पानी में डूबे

 Mumbai : पहले से ही कोरोना संकट से जूझ रही मुंबई पर एक और आफत आ गयी है. मंगलवार की देर रात से ही मुंबई में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई इलाहों में पानी भर गया है. सड़कों, मोहल्लों, बाजारों सभी जगह जल-जमाव है. हालात ये है कि देसाई रोड, लोखंडवाला, परेल, अंधेरी सहित अन्य इलाके पानी से भर गये हैं. पहले से ही परेशानियों में जी रहे मुंबईवासी अब इस नयी अपदा का भी सामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :भारतीयों ने साबित किया कि चीनी उत्पादों का बहिष्कार उनका जनादेश है : सुभाष अग्रवाला

रेलवे ट्रैक पानी में डूबा

सिर्फ इतना ही नहीं भारी बारिश ने रेल यातायात पर भी प्रभाव डाला है. कई जगह पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है. मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन (Sion Railway Station) पर पानी भर गया. ट्रैक पर पानी भरने की वजह से यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा. इधर भारी बारिश के बीच कई यात्री सायन रेलवे स्टेशन पर फंस गए. प्लेटफार्म पर भी पानी भर गया. जिससे लोगों का काफी परेशानी सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बारिश होगी. इससे मुंबई के लोगों को फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है. जिन इलाकों में पानी भरा है उनमें अंधेरी का सबवे भी है. सबवे को जलमग्न होने की वजह से बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों तक बारिश होती रहेगी.

इसे भी पढ़ें :सरकार ठोक बजाकर JPSC और JSSC की बड़े पैमाने पर निकालेगी नियुक्तियांः हेमंत सोरेन

मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पिछली रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर कई फीट तक पानी भर गया. बताया जा रहा है कि सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है. इसकी वजह से गाड़ियां भी जहां तहां फंसी हुई है. मुंबई पुलिस ने रास्तों को लेकर एडवाइजरी जारी की है. मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके उन रास्तों के बारे में बताया है जहां काफी पानी भरा हुआ है. पुलिस ने उन रास्तों से आवागमन न करने की सलाह दी है. जहां हालात ज्यादा खराब है..

मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह वह शहर है जहां जिंदगी कभी रूकती नहीं पर पहले कोरोना की वजह से थम महीनों थम जानेवाली मुंबई अब बारिश का कहर झेल रही है. बारिश की वजह से संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है. लेकिन इन सबके बीच भी एक चीज जो दिख रही है वह मुंबई का जज्बा है.

इसे भी पढ़ें :दुमका, साहिबगंज और बरहेट के किसान नहीं अब दिल्ली, मुंबई या लदंन के व्यापारी तय करेंगे फसल की कीमत: हेमंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button