Main SliderNational

भारी आर्थिक संकट में पहुंचा रेलवे, रिटायर्ड अफसरों-कर्मियों को पेंशन देने के लिए भी पैसे नहीं

New Delhi: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन में ट्रेनों के बंद होना का रेलवे की माली हालत पर इतना बुरा असर हुआ है कि उसे अपने रिटायर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों को पेंशन भी देने में दिक्कत होने लगी है.

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट की रिपोर्ट बताती है कि रेल मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में रिटायर हुए अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पेंशन देने के लिए वित्त मंत्रालय से मदद मांगी है. इसके लिए उसने एक चिट्ठी लिखी है.

बता दें कि रेलवे के पेंशनरों की संख्या बढ़कर 15 लाख हो गयी है और मौजूदा वित्तीय वर्ष में सिर्फ पेंशन देने के लिए करीब 53 हजार करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें – Covid-19 : कैडिला हेल्थकेयर समेत जांच उपकरण बेचनेवाली तीन कंपनियों के लाइसेंस रद्द, 16 कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

… तो वेतन पर भी आ सकती है आफत

कोरोना काल में आशंका तो यहां तक जतायी गयी है कि यदि लंबे समय तक रेलसेवा नियमित नहीं हुई तो रेलवे को सभी कर्मचारियों का समय पर वेतन भी देने में मुश्किलें आने लगेंगी .

अपनी माली हालत को समझते हुए रेलवे ने उच्च स्तरीय बैठक में इस बात का संकेत देना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि पीएमओ द्वारा हाल ही में ढांचागत संरचना से जुडी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बुलायी गयी बैठक के दौरान भी रेलवे ने इस बात का जिक्र किया था.

इसे भी पढ़ें – 25 जुलाई को 209 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 मौतें, कुल 7836 पॉजिटिव केस

पेंशन के पैसे को लेकर पिछले साल से तंगी

बताया जाता हे कि बीते वित्त वर्ष 2019-20 में भी पेंशन फंड में 53,000 करोड़ रुपये पूरी तरह से नहीं दिये गये थे. नतीजतन, इस फंड में करीब 28,000 करोड़ रुपये का निगेटिव क्लोजिंग बैलेंस था.

अब कोरोना के कारण स्थिति बिगड़ी है तो रेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से पेंशन के लिए पिछले साल का बकाया और इस साल की पूरी राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के इस जिले मे 6 दिन सुबह 9 से 6 खुलेंगी दुकानें, रविवार को ‘Total Lockdown’

11 Comments

  1. Hello there, You’ve done a fantastic job. I’ll definitely digg it and personally
    recommend to my friends. I’m confident they’ll be benefited from this web
    site. cheap flights 32hvAj4

  2. Howdy! This post couldn’t be written any better! Reading this post
    reminds me of my previous room mate! He always kept chatting about this.
    I will forward this page to him. Pretty sure he will
    have a good read. Thanks for sharing! adreamoftrains website hosting companies

  3. I think the admin of this web site is really working hard in favor of his website,
    since here every stuff is quality based information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button