JharkhandLatehar

पानी की समस्या को लेकर रेल कर्मियों ने घेरा आईओडब्ल्यू ऑफिस, जमकर किया हंगामा

Latehar:  धनबाद रेल मंडल,  बरवाडीह में आज अनियमित जल आपूर्ति के खिलाफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई  यूनियन के बैनर तले रेल कर्मियों ने आईओडब्लू (इंस्पेक्टर ऑफ वर्क) कार्यालय का घेराव किया और नारे लगाये.

विभिन्न विभागों के यूनियनों से जुड़े दर्जनों कर्मियों ने आरोप लगाया कि इस प्रचंड गर्मी में रेल कर्मियों को काम छोड़कर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. वहीं विभाग के द्वारा कुछ गिने-चुने लोगों को और कुछ नेताओं को घर में पानी की विशेष सुविधा दी जा रही है. जिसके खिलाफ अब रेल कर्मियों का उग्र प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः डिमोट हुए पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार, पांच साल तक रहेंगे असिस्टेंट इंजीनियर

एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया

आक्रोशित कर्मियों ने विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी है. और कहा कि अगर कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो अनिश्चितकाल के लिए विभाग में तालाबंदी की जायेगी.

प्रदर्शन मे सभी विभाग के रेल कर्मी उपस्थित थे. इनमें संतोष तिवारी, बासुदेव दे, ददन राम, चन्दन कुमार, लवकुश कुमार, उपेन्द्र पाल, डीके सिंह, राजन कुमार, प्रवीण कुमार, राजू कुमार, अभिनंदन कुमार आदि के नाम प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ेंः स्कूल विलय योजना से बंद हुए 3700 सरकारी स्कूल, तो 2305 प्राईवेट स्कूलों का शुरू हुआ बिजनेस

Related Articles

Back to top button