
Mumbai: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के गिरे 36 घंटे से अधिक समय हो चुका है. अभी भी मलबे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मंगलवार देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा. इस दौरान चार साल के एक बच्चे और 60 साल की महिला को बचा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 170 किलोमीटर दूर महाड कस्बे में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गयी है और मंगलवार को मलबे से 12 और शवों को निकाला गया.
इसे भी पढ़ें- 25 अगस्त को 1056 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 12 की मौत, झारखंड में कुल 32174 केस हुए
कम से कम तीन लोग लापता
उन्होंने बताया कि अब भी कम से कम तीन लोग लापता हैं. पुलिस ने बताया कि मृतकों में बचाए गये बच्चे की 30 वर्षीय मां और दो बहन- एक सात साल की और एक दो साल की- शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी.
इसे भी पढ़ें- बंगाल के शख्स ने मंगल ग्रह पर खरीदी जमीन, एक एकड़ जमीन के लिए महज 3,000 का भुगतान
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं जिनमें से दो किशोर हैं. उन्होंने बताया कि अब तक नौ लोगों को मलबे से निकाला गया है जिनका इलाज चल रहा है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह इमारत सोमवार शाम को गिर गयी थी. बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona के 1,444 नये केस, 17 और लोगों की मौत





416704 179223Largest lover messages were made to share it together with your and gives honour with the bride and groom. Really sound systems facing unnecessary throngs of folks need to take into account each of our valuable concept of all presenting, which is ones trailer. greatest man toasts 908255
I used to be able to find good info from your blog posts.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.