National

राहुल का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी ममता सरकार ने, सिलिगुड़ी की सभा रद्द

Kolkata : राहुल गांधी की सिलिगुड़ी में प्रस्तावित सभा को रद्द कर दिया गया है. खबर है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.  जिसके चलते उनकी सिलिगुड़ी में प्रस्तावित सभा रद्द कर दी गयी. इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दार्जिलिंग लोकसभा सीट से उम्मीदवार शंकर मलाकार ने कहा कि उन्होंने पुलिस ग्राउंड में 14 अप्रैल को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतारने की अनमुति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया. मलाकार ने कहा,  हमें अनुमति नहीं मिली जिसके चलते रैली रद्द करनी पड़ी.

इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग से आखिर कौन होगा कांग्रेस उम्मीदवार ? देर से कहीं महागठबंधन को ना हो जाये नुकसान

कुछ नियम हैं जिनकी वजह से इसे अनुमति नहीं दी गयी

बता दें कि सिलिगुड़ी के पुलिस आयुक्त बी एल मीणा ने इस बात की पुष्टि की है कि कांग्रेस ने पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी थी, जिससे इनकार कर दिया गया. मीणा ने कहा, हमने उस विशिष्ट मैदान के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था. कुछ नियम हैं जिनकी वजह से इसे अनुमति नहीं दी गयी.  पुलिस आयुक्त  ने कहा कि वे किसी भी अन्य स्थान का विकल्प लेकर नहीं आये थे.

इसे भी पढ़ेंः रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में सियासत गर्म, विहिप की रैली को नहीं मिली इजाजत

 

Related Articles

Back to top button