National

छत्तीसगढ़ में बोले राहुल, #NRC_NPR गरीबों पर टैक्स, देश का समय बर्बाद किया जा रहा है

Raipur : CAAऔर NRC गरीबों पर हमला है.  यह नागरिकता का टैक्स है.  देश का समय बर्बाद किया जा रहा है. यह बात राहुल गांधी ने रायपुर में कही. राहुल ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि पहले भारत और चीन को पूरी दुनिया एक रफ्तार से आगे बढ़ते हुए देखती थी, लेकिन आज भारत में सिर्फ हिंसा दिखाई दे रही है.

राहुल ने आरोप लगाया  कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता कानून लेकर आयी है. साथ  ही कहा कि प्रधानमंत्री अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता #SandeepDixit ने कहा, हमारी पुलिस आधे से ज्यादा भ्रष्ट, फिर सफाई दी, सब को भ्रष्ट नहीं कहा

लोगों को नोटबंदी की तरह ही लाइन पर लगाया जायेगा

जान लें कि राहुल छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने गये थे.  यहां राहुल गांधी ने CAA और NRC पर कहा,  दोनों गरीबों पर टैक्स हैं. कहा कि नोटबंदी भी गरीबों पर टैक्स था.  यह पूरी तरह गरीबों पर आक्रमण है.  लोगों को नोटबंदी की तरह ही लाइन पर लगाया जायेगा. देश का समय बर्बाद किया जा रहा है.   इस क्रम में कहा कि  सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. बेरोजगारी बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें : #CAAProtest : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इलयासी की  हिंसक प्रदर्शन बंद करने की अपील  

सरकार ने अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कदम उठाया

राहुल ने कहा, सरकार ने अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कदम उठाया है.  जीडीपी जो कभी 9 हुआ करती थी. आज 4 रह गयी है, वह भी नये तरीके से. पुराने तरीके से जीडीपी देखा जाये तो 4 से भी कम होगी. गरीब पूछ रहा है कि नौकरी कैसे मिलेगी, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं.
इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री  मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठा करार दिया था.  असम के डिटेंशन सेंटर का विडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है.

इसे भी पढ़ें : #CitizenshipAmendmentAct: दिल्ली जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे नमाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button