
NewDelhi : बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ पार कर गयी. राहुल गांधी ने इस पर खुशी जाहिर की है, राहुल गांधी ने कहा कि वह अमेठी में इसका जश्न मनायेंगे. एक करोड़ फॉलोवर्स होने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोवर्स. आप लोगों में से हर व्यक्ति का धन्यवाद. राहुल गांधी ने कहा कि वे अमेठी में आज कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे और इस खुशी का जश्न वहीं मनायेंगे. जान लें कि राहुल गांधी बुधवार को अमेठी दौरे पर जा रहे हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में अमेठी से वे भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गये हैं.
10 Million Twitter followers – thank you to each and every one of you! 🙏🙏
I will celebrate the milestone in Amethi, where I will be meeting our Congress workers & supporters today.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2019
राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं.
राहुल गांधी अमेठी का दौरा उस समय कर रहे हैं जब उनकी पार्टी कांग्रेस नेतृत्व के भारी संकट से गुजर रही है. पिछले महीने राहुल गांधी ने यह घोषणी की थी कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे. पिछले दिनों राहुल एक पत्र ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही थी. जान लें कि राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने उन्हें 55,000 वोटों से हराया था.
राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं. राहुल गांधी ट्विटर पर अक्सर पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा पर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. जान लें कि पीएम मोदी ट्विटर पर 48 मिलियन फॉलोवर्स के साथ भारत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले और दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले नेता हैं. बराक ओबामा के ट्विटर पर जहां 106 मिलियन फॉलोवर्स हैं तो वहीं 60.2 मिलियन ऑलोवर्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं. पीएम मोदी से आगे सिर्फ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं.
इसे भी पढ़ेंःवित्त मंत्रालय में मीडिया के प्रवेश पर बंदिश, सीतारमण ने कहा- नहीं लगायी कोई पाबंदी




