Uncategorized

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पार्किंग की नई व्यवस्था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार से वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई। इस आदेश के तहत अब वकीलों और कर्मचारियों के दोपहिया वाहन भी अंदर खड़े नहीं किए जा सकेंगे। हाईकोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से चार जुलाई से पार्किंग की नई व्यवस्था लागू की है।

रजिस्ट्रार (प्रोटोकाल) आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, नई पार्किंग व्यवस्था के तहत परिसर के अंदर कोई भी दोपहिया वाहन पार्क नहीं होंगे। इन वाहनों की पार्किं ग के लिए चार स्थान तय किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कानपुर रोड व धूमनगंज की तरफ से आने वाले वाहन गेट नंबर छह के सामने खुले स्थान में पार्क किए जाएंगे। सिटी साइड से आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पहला पार्किंग स्थल एल्गिन रोड (लाल बहादुर शास्त्री मार्ग) है, जिसके दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पोलो ग्राउंड साइड में चार पहिया वाहनों और इलाहाबाद बैंक साइड में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

इसके अलावा हनुमान मंदिर के सामने खुले स्थान को पार्किंग स्थल तथा हेस्टिंग्स रोड (न्याय मार्ग) पर गेट नंबर 3-ए और 3-बी को साइड पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गर्मी की छुट्टियों के कारण एक जून से बंद चल रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को कामकाज शुरू हो जाएगा। सुरक्षा कारणों से प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button