
Solan (Himachal Pradesh): आम चुनाव के आखिरी दिन प्रचार अपने चरम पर रहा. वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनाव सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी ने जमकर प्रहार किया.
इस दौरान नोटबंदी को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को रेस कोर्स रोड में कमरे में बंद कर दिया था. उन्होंने एसपीजी के हवाले से ये दावा किया.
इसे भी पढ़ेंःगोडसे विवाद : पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा
राहुल गांधी ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश को 70 साल से चला रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी को लेकर उनसे नहीं सलाह-मशवरा नहीं किया.
मोदी ने नोटबंदी से जबरदस्त चोट मारी, व्यापार बंद हो गए. आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने 35 हजार करोड़ नीरव मोदी को दिया, 30 हजार करोड़ रुपया अनिल अंबानी को राफेल डील में दिलवाया.
वहीं पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर तंज करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब बादल आते हैं तो क्या एयर इंडिया और बाकी कंपनियों के हवाई जहाज गायब हो जाते हैं?
इसे भी पढ़ेंःभाजपा और आरएसएस गॉड के नहीं गोडसे के प्रेमी: राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते हैं. वो इंटरव्यू देते हैं, जिसमें रडार से लेकर और आम कैसे खाए जाते हैं जैसे सवाल पूछ जाते हैं. जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे पत्रकार पूछते हैं कि न्याय योजना कैसे चलाएंगे, पैसा कहां से आएगा, किसानों को समर्थन मूल्य कैसे दिलाएंगे.
इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही पीएम बना देते : प्रियंका गांधी




