Crime NewsDhanbadJharkhandKhas-Khabar

रागिनी सिंह ने की पुलिस से शिकायत, विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष ने पीछा कर हमले की कोशिश की

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा नेत्री है रागिनी सिंह

DHANBAD: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के करीबी व मौसेरे देवर हर्ष सिंह पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने धनबाद एसएसपी से इसकी लिखित शिकायत की है. एसएसपी ने जांच का जिम्मा निरसा के एसडीपीओ को दिया है. रागिनी सिंह ने बताया है कि वह अपने हौसले की वजह से बच गईं.

इसे भी पढ़ेंः Ranchi mob lynching : सचिन के शरीर को सिगरेट से दागा गया और पेचकस घोपा गया था

 

रागिनी सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी गाड़ी से मंगलवार को निरासा क्षेत्र में दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शाम को निकली. उनके साथ तीन गाड़ियों का काफिला था, बीच वाली गाड़ी में वह बैठी थी. इसी बीच हर्ष सिंह ने गोविंदपुर से अपने काले रंग की 4500 नंबर की बुलेट प्रुफ इनोवा गाड़ी से रागिनी की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया.

 

कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद हर्ष सिंह रागिनी सिंह की गाड़ी के बराबर पहुंच गया और अपनी गाड़ी से उसकी गाड़ी को रगड़ने लगा. रागिनी के अनुसार इस बीच वह हथियार भी लहराते रहा. वह इसका विरोध करती रही, लेकिन हर्ष नहीं माने. तब रागिनी ने अपनी गाड़ी रोककर पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी. रागिनी ने बताया कि जब हर्ष को लगा कि रागिनी डटकर मुकाबले के लिये तैयार है तो वह मैथन के रास्ते भाग गया.

 

Related Articles

Back to top button