National

राफेल डील : क्लीन चिट पर संसद में संग्राम, भाजपा ने राहुल से माफी मांगने को कहा, कांग्रेस चाहती है जेपीसी से जांच  

NewDelhi : राफेल डील में घोटाले के आरोपों को नकारते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को शुक्रवार को क्लीन चिट दी गयी. इसके बाद केंद्र सरकार संसद में आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस पर हमलावर हो गयी. बता दें कि सरकार ने लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की. सदन में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे और राफेल पर SC फैसले के बाद भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इस कारण कार्यवाही शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरी मामले में शुक्रवार को मोदी सरकार को क्लीन चिट दी है. कोर्ट ने कहा कि हमें फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नजर नहीं आता. जान लें कि सुबह संसद की बैठक शुरू होते ही विपक्ष के कुछ सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर आसन के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी.

उधर भाजपा सांसद SC फैसले की पृष्ठभूमि में हमलावर होते हुए ‘राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगा रहे थे. संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन में कहा कि SC के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए. संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से ही कांग्रेस राफेल सौदे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से इसकी जांच कराने की मांग कर रही है. इस दौरान सदन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे. हालांकि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं.

मोदी जी आप जेपीसी की जांच से क्यों डर रहे हैं

सुप्रीम कोर्में राफेल डील पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद संसद के सदन में जिस तरह से भाजपा ने हमला किया है, अब उस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी सरकार मिली क्लीन चिट पर बयान दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी को ललकारते हुए कहा कि मोदी जी अगर आप नहीं डर रहे हैं तो आप जेपीसी की जांच से क्यों डर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी जेपीसी जांच होनी ही चाहिए तभी सारी परतें खुलेंगी. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कहा कि रफाल की परतें खोलनी पडेंगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह हर परत की जांच करने में सक्षम नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही, वह कांग्रेस पहले ही कह चुकी है.

Related Articles

Back to top button