
NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने SC में आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज कराया है. यह मामला राहुल द्वारा सुप्रीम कोर्ट को पता चल गया है कि चौकीदार चोर है… कहने के संदर्भ में दर्ज किया गया है. भाजपा नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने महज राफेल डील पर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की बात मानी है. वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में पीएम मोदी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सोमवार को दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे. जान लें कि SC ने सरकार की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए राफेल मामले में रिव्यू पिटिशन पर नये दस्तावेज के आधार पर सुनवाई की फैसला किया था.
इसे भी पढ़ेंः पूर्व सेना प्रमुखों की राष्ट्रपति को चिट्ठी, सेना के नाम पर राजनीति से नाराज
SC रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई के लिए नयी तारीख तय करेगा
सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने एक मत से दिये अपने फैसले में कहा था कि जो नये दस्तावेज डोमेन में आये हैं, उन आधारों पर मामले में रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट अब रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई के लिए नयी तारीख तय करेगा. जान लें कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि इससे संबंधित डिफेंस के जो दस्तावेज लीक हुए हैं, उस आधार पर रिव्यू पिटिशन की सुनवाई की जाएगी या नहीं.
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लीक दस्तावेजों के आधार पर रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई का विरोध किया था और कहा था कि ये दस्तावेज प्रिविलेज्ड (विशेषाधिकार वाला गोपनीय) दस्तावेज हैं और इस कारण रिव्यू पिटिशन खारिज किया जाना चाहिए. हालांकि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा था कि आरटीआई ऐक्ट 2005 में आया है और ये एक क्रांतिकारी कदम था ऐसे में हम पीछे नहीं जा सकते.
इसे भी पढ़ेंः चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 मई तक चुनाव आयोग को चंदे की जानकारी दें पार्टियां




