
तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ा धमाका होने की खबर है. इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है. हादसे में 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पंजाब पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. जानकारी के अनुसार नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे ले जाये जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : #Coronavirus का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर, कच्चा तेल 20 फीसदी तक सस्ता
नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर निकाला जा रहा था
इस क्रम में अचानक आग लग गयी और पटाखे फट गये. इस धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गयी. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. यह नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर निकाला जा रहा था पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. इस धमाके के बाद घटनास्थल पर ट्रॉली के परखच्चे बिखर गये.
इसे भी पढ़ें : अलग-अलग एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में सबसे अधिक संभावना केजरीवाल सरकार की




