
Jammu: पुलवामा हमले पर एनआइए ने मंगलवार को अपनी 5 हजार पन्नों की चार्जशीट दायर कर ली है. पिछले साल फरवरी में हुए इस हमले में देश के 40 सैनिक शहीद हुए थे.
चार्जशीट में पाकिस्तान की आतंकी साजिश का पूरा कच्चा चिट्ठा है. चार्जशीट में पाकिस्तान में छिपे बैठे हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर समेत 20 को आरोपी बनाया गया है. जम्मू स्थित NIA की विशेष अदालत में पहुंची टीम ने चार्जशीट दायर की.
इसे भी पढ़ें – झारखंड राज्य सहकारी बैंक के 2.50 करोड़ के घोटाले में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, CID कर रही जांच
पाकिस्तान से आया था आरडीएक्स
एनआइए ने पुलवामा हमले में आत्मघाती हमलावर के कई साथियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर इस हमले को अंजाम देने में आतंकवादी आदिल अहमद डार की मदद की थी.
सूत्रों के अनुसार एनआइए ने चार्जशीट में बताया है कि हमले में इस्तेमाल किया गया आरडीएक्स पाकिस्तान से घाटी में लाया गया था.
जानकारी के अनुसार एनआइए ने चार्जशीट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है. इसके अलावा चार्जशीट में मारे गये आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक, आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और पाकिस्तान से सक्रिय अन्य आतंकवादी कमांडर के नाम भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – क्या कांग्रेस में थम गया विवाद ? सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं ने CWC के बाद की बैठक





639795 479818Someone necessarily assist to make critically articles Id state. This is the initial time I frequented your web page and thus far? I amazed with the analysis you made to make this actual submit incredible. Exceptional activity! 525674