ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांतीय बैठक संपन्‍न, स्वर्ण जयंती पर खास तौर से क‍िया गया व‍िमर्श

Jamshedpur: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की प्रांतीय बैठक में प्रांतीय एवं जिला पूर्वी सिंहभूम कार्यकारिणी के सदस्यों की संयुक्त बैठक तुलसी भवन में हुई. कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रकोष्ठ प्रमुख अंशु सिंह जी ने किया. संगठन मंत्र पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख राहुल कुमार ने गाया. पहले सत्र में ग्राहक गीत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने प्रस्तुत किया और तृतीय सत्र में डॉली परिहार ने गाया. तत्पश्चात रोजगार सृजन आयाम के प्रमुख अशोक कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया. प्रथम सत्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष पिंटू चाकिया, सचिव डॉ कल्याणी कबीर, संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति एवं संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने संस्था के कार्यों, उसके लक्ष्य और उद्देश्यों पर उपस्थित सदस्यों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि ” अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक वैचारिक आंदोलन है. आवश्यकता इस बात की है कि हम ग्राहकों के बीच उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता पैदा करें. ” कार्यक्रम से संबंधित अब तक की महत्वपूर्ण गतिविधियों और आगामी योजना पर सचिव डॉ कल्याणी ने प्रकाश डाला.
द्वितीय सत्र में संस्था में संगठन विस्तार और आगामी स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की योजना पर संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने अपने विचार व्यक्त किए. दूसरे सत्र के बाद भोजन मंत्र प्रांत विधि प्रकोष्ठ प्रमुख रवि प्रकाश सिंह जी ने किया. तृतीय सत्र में अतिथि के रूप में संघ के महानगर कार्यवाह रविंद्र जी उपस्थित रहे. तत्पश्चात प्रांत रोजगार सृजन प्रमुख अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को भी श्रीफल देकर उनका अभिनंदन किया. महानगर कार्यवाह रविंद्र ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड में जन समुदाय की शक्ति का संगठन कर एक शोषण मुक्त समाज के निर्माण का कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है. आज इस विचार से ही समर्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है. इस सत्र में पर्यावरण संरक्षण आयाम प्रमुख राहुल कुमार, विधि प्रकोष्ठ आयाम प्रमुख अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह, महिला आयाम की डॉ कल्याणी, प्रचार प्रकोष्ठ प्रमुख अंशु सिंह, रोजगार सृजन प्रमुख अशोक सिंह, कोष प्रमुख चंद्रनाथ बनर्जी ने आयाम संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया. साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान के विषय में उपाध्यक्ष बिमला हेम्ब्रम ने विस्तार से बताया.
कार्यकार‍िणी के व‍िस्‍तार पर भी चर्चा
चतुर्थ सत्र में मूलरूप से पूर्वी सिंहभूम इकाई की कार्यकारिणी के विस्तार की बात हुई. इसमें जिला सचिव सत्येंद्र, उपाध्यक्ष बसंती मुर्मू सहित अजय, यमुना, चंचल लकड़ा, सुमन, पूजा, अंकेश, डॉली परिहार, संजय सिंह, पंकज सिन्हा, अभिषेक, राज मुखी, वेकेंटेश शेखर आदि उपस्थित थे. इस सत्र में संगठन विस्तार के साथ-साथ आगामी माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनकर सबनीस के प्रवास से संबंधित विषयों पर संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति और अध्यक्ष पिंटू चाकिया ने सदस्यों को अवगत कराया और पूर्व तैयारी की योजना के संबंध में बातचीत की. धन्यवाद ज्ञापन कोष प्रमुख चंद्रनाथ बनर्जी ने किया. व्यवस्था में गौरव, उज्ज्वल, हेमन्त भाकुनी ने सहयोग किया.

ये भी पढ़ें- Chakradharpur: पानतांती युवा समाज कल्याण समिति ने, मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button