DeogharJharkhand

देवघर : महिला कॉलेज में NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Deoghar: चांदनी रावत के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आरडी बाजला महिला कॉलेज में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान व्याख्याताओं एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के अभाव को दूर करने की मांग की गई. मौके पर अभिषेक दुबे ने कहा कि कॉलेज में व्याख्याताओं की कमी है छह महीने पहले कॉलेज प्रशासन द्वारा डीएसडब्ल्यू से व्याख्याताओं की मांग की गई थी. परंतु आज तक व्याख्याताओं का चयन नहीं हुआ और बहुत सारे विषयों में व्याख्याताओं की कमी है. जिस कारण से कोई भी विषय अच्छी तरह से नहीं पढ़ाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीरः मुख्यमंत्री

इससे छात्राओं में कॉलेज आने की एवं ज्ञान हासिल करने की रुचि खत्म हो रही है. अगर हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया एवं व्याख्याताओं का चयन नहीं हुआ तो कुछ दिनों बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

कार्यक्रम में संजना पांडेय, अमीषा पांडेय,अंजली पांडेय, सोनाली सिंह, प्रिया पंडित, कोमल कुमारी, रूपा कुमारी, निशा कुमारी, सौम्या कुमारी, ज्योति कुमारी, स्नेहा वर्मा, आयुषी आया, वर्षा पांडेय सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी.

इसे भी पढ़ें:नाटो के 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान हाई अलर्ट पर, 120 जंगी जहाज भी तैनात, यूक्रेन का दावा- रूस के 2 सैनिक बनाए गए बंधक

Related Articles

Back to top button