Ranchi : 2018 बैच के पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. सभी अधिकारी अभी जूनियर टाइम स्केल के तहत एसडीओ स्तर के हैं, जिन्हें प्रमोट कर संयुक्त सचिव स्तर या सीनियर टाइम स्केल में प्रमोशन दिया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. 2018 बैच के इन अधिकारियों 4 साल की सेवा प्रशिक्षण के बाद पूरी हो गई है. प्रमोशन मिलते हैं इन्हें संयुक्त सचिव,डीसी या डीडीसी बनने का भी रास्ता साफ हो गया प्रमोशन 1 जनवरी 2022 की तिथि से दिया जाएगा. सभी पदाधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.
इन्हें मिला प्रमोशन
एसडीओ चक्रधरपुर अभिजीत सिन्हा, एसडीओ नगर आयुक्त मेदनीनगर समीरा एस, एसडीओ कोडरमा मनीष कुमार, एसडीओ गोड्डा ऋतुराज , एसडीओ गुमला रवि आनंद, एसडीओ देवघर दिनेश कुमार यादव को प्रमोशन सीनियर टाइम स्केल के पद पर देने की सहमति दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : IAS निधि खरे को सीएस रैंक में मिला प्रमोशन, अधिसूचना जारी




