
Ramgarh : छावनी परिषद रामगढ़ ने 2 मार्च को शहर में पहली बार पदयात्री दिवस मनाने की पहल की है. रामगढ़ पेडेस्ट्रियन फोरम के साथ मिलकर रामगढ़ पदयात्री दिवस मनाया गया है. सुभाष चौक के निकट मां विघ्नेश्वर मंदिर परिसर में शहर के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के बच्चे जमा हुए. रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी एमएस हरि विजय,शर्मिष्ठा दत्ता, कीर्ति गौरव, एवं बसंत हेतमसरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामगढ़ पदयात्री दिवस के रैली का शुभारंभ किया.
इसे भी पढ़ें:झारखंड विधानसभा में 2698 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी कमल बगड़िया ने किया. पदयात्री दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे आगे आगे बैंड बजाते चल रहे थे. वहीं शहर के कई स्कूल और कॉलेज के बच्चे इस कार्यक्रम में पीछे-पीछे चल रहे थे.
कार्यक्रम का आयोजन पैदल चलने का प्रोत्साहन करने और सड़क पर पद यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाने के लिए किया गया था.
इसे भी पढ़ें:15 लाख का इनामी छोटू खेरवार बना कोयल शंख जोन का कमांडर




