
New Delhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना की है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को बचा रहा है.
कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने उनपर रेप का आरोप लगाने वाली लॉ की छात्रा पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप था.
जिसके बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल एसआईटी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें – #BajrangDal का फरमान – गरबा में गैर-हिंदु करते हैं महिलाओं को परेशान, आधार कार्ड जांचकर रोकें एंट्री
प्रशासनिक अधिकारी उतार रहे थे चिन्मयानंद की आरती
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे. मामला अखबारों में उछला था.’’
कांग्रेस महासचिव ने लिखा, ‘‘ बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था.’’
मात्र एक साल पहले शाहजहाँपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।
बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।https://t.co/JmG27IjBKG
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 29, 2019
चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें – पलामू : वायरल #Audio में धमकी देते सुनाई दे रहे पांकी #MLA, विरोधी हुए #Active




