JharkhandRanchi

महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: दीपक प्रकाश

Ranchi: मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अश्पृश्यता, अहिंसा और देश की आजादी के लिए काम किया वो हमारे लिए गौरव का विषय है. आज हम गांधी जी के विचार के अनुरूप स्वरोजगार, स्वावलंबन एवं अहिंसा के मार्ग पर चल रहे हैं. उनके विचार लोगों के लिए आज भी प्रासंगिक हैं.

उन्होंने कहा कि गांधीजी के अहिंसा और आजादी के लिए कार्यों को याद करते हुए हम सभी को उनके मार्ग पर चलना चाहिए. ये हमारे लिए गौरव का विषय है जिन्होंने न केवल देश के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाया.

इसे भी पढ़ें:LJP के सिंबल पर चुनाव आयोग ने लगायी रोक

उन्होंने कहा कि “सेवा और समर्पण” जैसे राष्ट्रव्यापी अभियान में भारतीय जनता पार्टी ना केवल सेवा के संकल्प को बल्कि गांधीजी के बताए मार्ग पर चलते हुए पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीकार कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं.

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई.

पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया.

इसे भी पढ़ें:चार दिन पहले ही हो गई थी गर्भवती के बच्चे की मौत, अस्पताल में कहा 4 को डेट है उसी दिन भर्ती लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के विचारों, कुटीर उद्योग को बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ , वोकल फ़ॉर लोकल एवं देश के लिए खादी, फैशन के लिए खादी के मंत्र को बढ़ावा देने के लिए पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ताओं ने खादी के कपड़े भी ख़रीदे एवं खादी खरीदने वालों को सम्मानित भी किया. कुटीर उद्योग कारीगरों को भी सम्मानित किया गया.

प्रदेश भर में जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश रांची महानगर में संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई.

इसे भी पढ़ें :सिमडेगा में 2 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने 4 घंटों में तैयार किया खेल मैदान

Related Articles

Back to top button