
Varanasi: देव दीपावली उत्सव मनाने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे. खबर है कि यहां पीएम मोदी उत्सव का पहला दीया प्रज्जवलित करेंगे. हिंदू कैलेंडर के कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है. इस साल देव दीपावली गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीप जलाकर मनायी जायेगी.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री क्रूज पर चेतराम घाट जायेंगे. वहां से शानदार लेजर शो देखेंगे. इसके अलावा पीएम के यहां कई कार्यक्रम हैं.
इसे भी पढ़े : सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के श्रीलंका दौरे, आर्मी चीफ, रॉ चीफ के नेपाल जाने से चीन को खुन्नस
पीएम सारनाथ पुरातत्व स्थल जायेंगे
संयुक्त निदेशक (पर्यटन) अविनाश मिश्रा के अनुसार देव दीपावली समारोह का सीधा प्रसारण किया जायेगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री 2,447 करोड़ रुपये की लागत वाले नये 6-लेन एनएच 19 के 73 किलोमीटर के हिस्से का उद्घाटन भी करेंगे.
इससे प्रयागराज और वाराणसी के बीच की यात्रा के समय में एक घंटे की कमी आयेगी. इस क्रम में प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना साइट का दौरा करेंगे. सारनाथ पुरातत्व स्थल जायेंगे. यहां भगवान बुद्ध के जीवन पर बना लाइट एंड साउंड शो देखेंगे.
इसे भी पढ़े : किसान आर-पार के मूड में, दिल्ली प्रवेश के सभी रास्ते बंद करने की चेतावनी दी, शाह की बैठक में आंदोलन पर चर्चा
सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गयी है
महामारी के दौरान प्रधानमंत्री पहली बार बनारस का दौरा कर रहे हैं, हालांकि वे पहले वर्चुअली तरीके से कई मौकों पर जुड़कर कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पवित्र शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गयी हैं. ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है.
इसे भी पढ़े : सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे निवेशक! सरकार क्या करेगी…




