JharkhandPalamu

मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी पहुंचे पलामू, तैयारियों का लिया जायजा  

Palamu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का मंगलवार को मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, डीजीपी डीके पांडेय सहित अन्य बड़े अधिकारियों ने जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बाद में तैयारियों को लेकर पलामू के अधिकारियों के साथ बैठक भी की गयी.

बीएसएफ के स्पेशल हेलीकाप्टर से पूर्वाहन में राज्य के बड़े अधिकारियों को चियांकी हवाई अड्डा पर आगमन हुआ. बाद में एक-एक करके सभी स्तर की तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया. अधिकारियों की टीम में जल संसाधन सचिव अमिताभ कौशल, एडीजी अनुराग गुप्ता, एडीजी एमएल मीणा, एडीजी आशिष बत्रा और आइजी नवीन सिंह भी थे.

मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि 5 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी मंडल डैम परियोजना के साथ-साथ सोन नदी से झारखंड तक वाटर लिफ्टिंग परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हजार लाभुकों को गृहपट्टा भी देंगे. प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डीजीपी ने कार्यक्रम स्थल में इंट्री के लिए गेटों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही मेदिनीनगर शहर की ओर आने-जाने वाली सभी बड़ी व छोटी वाहनों की सघन जांच करने और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश पलामू एसपी को दिया.  5 जनवरी को पीएम मोदी बिहार के बोधगया होते हुए पलामू आयेंगे. बोधगया में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी की आगुवानी करेंगे और पलामू भी आ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button