DeogharJharkhand

यौन उत्पीड़न मामले में बढ़ी प्रदीप यादव की मुश्किलें, दो दिनों के अंदर पक्ष रखने का नोटिस

Deoghar : जेवीएम पार्टी में केंद्रीय प्रवक्ता के पद पर काम करने वाली महिला के साथ यौन उत्‍पीड़न मामले में जेवीएम विधायक प्रदीप यादव की मुश्किलें बढ़ गई है. देवघर पुलिस ने आरोपी विधायक प्रदीप यादव को नोटिस भेजा है. जिसमें दो दिनों के अंदर महिला थाना में पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. पीड़ित महिला का नाम रिंकी झा है.

थाना ने विधायक और पीड़ि‍ता को मोबाइल और सिमकार्ड जमा करने के लिए फिर एक बार नोटिस भेजा है. गौरतलब है कि रिंकी झा ने प्रदीप यादव पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था. इस मामले में रिंकी झा के द्वारा 4 मई को देवघर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था. विधायक प्रदीप यादव ने सेशन जज ए मोहम्मद नसरुद्दीन की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दे रखा है. इसकी सुनवाई 11 जून को होगी.

इसे भी पढ़ेंःदर्द-ए-पारा शिक्षक : मानदेय से नहीं सिलाई से चलता है घर, आंखों में है परेशानी पर आर्थिक तंगी में कैसे कराएं इलाज

क्या है मामला

महिला ने प्रदीप यादव पर जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि वह देवघर पार्टी की एक रैली में शामिल होने के लिए आयी थी. रैली खत्म होने के बाद वह अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी जो कि मोहनपुर में रहती है. जिसके बाद प्रदीप यादव ने शाम में महिला के मोबाइल पर फोन कर कहा कि रात आठ बजे शिव शक्ति होटल आना है जहां टीम के बाकी लोगों से उसे मिलाना है.

जिसके बाद महिला आठ बजे अपने ड्राइवर के साथ होटल पहुंची. लेकिन वहां पहुंच कर महिला ने देखा कि होटल में कोई भी नहीं है. महिला ने इस बारे में प्रदीप यादव से जब बात की तो उन्होंने उसे होटल के कमरा नंबर 202 में बैठा दिया और वहां से चले गए.

इसे भी पढ़ेंःगिरिराज सिंह को नीतीश का जवाब- ‘दूसरों के धर्म का सम्मान नहीं करने वाले अधार्मिक’

उसके बाद करीब 9.20 के आसपास प्रदीप वापस से कमरे में आए और महिला के साथ जबरदस्ती की. महिला को उन्होंने बेड पर गिरा दिया. जिसके बाद उसने अपने बचाव में प्रदीप यादव को लात मारकर दूर हटाया. इसपर यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

दोनों में झड़प हो ही रही थी कि 9.45 बजे प्रदीप यादव महिला का पर्स उठाकर कमरे से बाहर चले गए. महिला का कहना है कि उसके पर्स में दो लाख रुपये थे. वह घटना से इतनी डरी हुई थी कि पूरी रात वह कमरे में ही रही. जिसके बाद 4 मई को देवघर महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया था.

Related Articles

Back to top button