
Kolkata : कोलकाता राजाबाजार चावलपट्टी में रविवार दोपहर भयावह आग लग गयी . घटना दोपहर दो बजे के करीब की है. पुलिस ने बताया कि चावल पट्टी के एक चार मंजिला इमारत से अचानक धुएं का गुब्बार और आग की लपटें निकलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें : भारत सभी धर्मों के शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए जाना जाता है : वेंकैया नायडू
स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे थे
हालांकि आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिसे काबू करने के लिए 12 गाड़ियों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे थे. जहां आग लगी थी वहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें और इमारतें हैं जिसमें आग के फैलने की आशंका प्रबल थी. लोग काफी डरे हुए थे.
सावधानी बरतते हुए कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. जिस कमरे में आग लगी थी वहां बड़ी संख्या में लकड़ी के सामान मौजूद थे, इसीलिए आग तेजी से फैलती चली गयी.बताया गयाकि आग में जलकर कई दुकानें खाक हो गयी हैं. पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है लेकिन प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ें : राज्यपाल #Arif_Mohammad_Khan ने कहा, शाहीन बाग प्रदर्शन असहमति का अधिकार नहीं, दूसरों पर विचार थोपने का प्रयास




