JharkhandLead NewsRanchi

पूजा सिंघल मामलाः हेमंत ने कहा- जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी

Ranchi : आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. उनसे पूछा गया कि भाजपा इसमामले को आपसे भी जोड़ रही है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चोर मचाये शोर, अब तो भाजपा को यह बोलना चाहिए जितने भी साल भाजपा ने सरकार चलायी, उसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सब चीजों को देखा जायेगा, जो भी दोषी होंगे कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि हमारे समय का मामला होता तो हम जवाब देते. इनको समझ में तब आता है, जब किर्सी चली गयी, अब ये अपने गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगे हैं. राज्य की यह दुर्दशा नहीं होती. बीजेपी तो हल्ला पार्टी ही है. अब तो इनकी यह स्थिति आ गयी है कि अपनी ही सरकार पर सवाल उठाना चाहिए.

हमारी सरकार के ढाई वर्षों का कार्यकाल देखिये. कोरोना मैनेजमेंट से लेकर रिसोर्स बढ़ाने से लेकर, राज्य में शिक्षा हो, या ग्रामीण विकास, रोजगार से संबंधित हो. सभी में काम हुआ. 20 साल में इन लोगों ने कितनी जेपीएससी की परीक्षा करायी. इस सरकार ने 7 से 10वीं तक की परीक्षा सफलतापूर्वक करायी. साक्षात्कार चल रहा है.

इसे भी पढें:BIG BREAKING : IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को ईडी ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button