Bokaro : गोमिया विधानसभा उप चुनाव में आजसू की जीत तय है. चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है. उक्त बातें झारखण्ड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी बुधवार को गोमिया आईईएल रोड स्थित जेपी कृष्णन के नव निर्मित भवन के गृह प्रवेश समारोह में कही. मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा से आग्रह किया गया है कि गठबंधन धर्म निभाते हुए वे बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए आजसू को मदद करें. जब उनसे पूछा गया कि अगर भाजपा भी गोमिया से अपना प्रत्याशी खड़ा करता है तो उस स्थिति में आपकी पार्टी की स्टैंड क्या होगी. इस पर मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा और आजसू अलग-अलग चुनाव लड़ती थी. इसी प्रकार इस उप चुनाव में भी अलग-अलग चुनाव लड़ा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- 363 स्कूलों के विलय के खिलाफ सुदेश महतो ने तोड़ी चुप्पी, विभाग को लिखा पत्र
भाजपा के प्रत्याशी देने से आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ेगा
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अगर भाजपा गोमिया में प्रत्याशी भी देती है तो आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और आजसू भारी मतों से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि आगामी 7 मई को गोमिया से आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति में जुट जाने को कहा. मौके पर रामगढ़ जिप अध्यक्ष धर्मदेव महतो, पूर्व प्रमुख प्रभुदयाल महतो, मुखिया ललिता देवी, मुखिया गीता देवी, जिप सदस्य टिकैत महतो, मनोज जैन, रवींद्र प्रसाद, विपीन कुमार, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.