Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

CM की अपीलः कोरोना के खिलाफ हर हाल में लड़ना होगा,टीका लें और खुद को सुरक्षित करें

18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया है. शुक्रवार को एटीआइ (विक्रमशीला हॉस्टल), मेयर्स रोड में उन्होंने 18 साल से अधिक के लोगों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. कहा कि लंबे इंतजार के बाद वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ हो गया है.

सरकार 18 से 44 की उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने की मुहिम पर लगी है. राज्यवासियों से कहा कि इस संकट के खिलाफ हर हाल में लड़ना होगा. टीकाकरण के माध्यम से लोग अपने आपको सुरक्षित करने में आगे आयें.कोरोना की वैश्विक महामारी में टीकाकरण अभियान से जुड़कर इसे सफल बनायें. इसके जरिये आप अपने लिये, परिवार और समाज के हित के लिये सुरक्षा कवच ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:MNREGA: 3 महीने से भुगतान नहीं होने से कर्मियों से लेकर श्रमिक तक बेहाल, पैसे के अभाव में टूट रही कमर

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अरूण कुमार सिंह, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, डीसी छवि रंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य भी उपस्थित थे.

वैज्ञानिकों के मिशन को बनायें सफल

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश, दुनिया के वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत के बाद वैक्सीन तैयार किया है. इसे लगाने का अर्थ अपने लिये सुरक्षा कवच तैयार करना है. यह बात सही है कि संक्रमण आये दिन रूप बदल रहा है. पर हमसबों को हतोत्साहित नहीं होना है. हार नहीं माननी है. टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने को सामने आयें. इससे संक्रमण के चेन को तोड़ने में भी हम सब कामयाब हो सकेंगे.

छोटी-छोटी कमियों को किया जा रहा दूरः स्वास्थ्य मंत्री

बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में 18 से 44 वर्ष के सभी लोगों को सरकार द्वारा निःशुल्क टीका दिया जाना शुरू हो गया है. सरकार जनता के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है. उसकी ओर से जनता को अधिक से अधिक को लाभान्वित करने का प्रयास जारी है. चाहे वे 45 साल से कम हों या 18 साल से अधिक, इसका लाभ लेने को सामने आयें. सरकार कोरोना के अभिशाप से मुक्ति दिलाने में लगी है. जहां भी छोटी-छोटी कमियां हैं, उसे दूर करने का काम जारी है.

इसे भी पढ़ें:ईद पर मस्जिद कमिटी को सौंपा गया 8 जंबो सिलेंडर, जरूरतमंदों को मुफ्त मिलेगा

Related Articles

Back to top button