JharkhandRanchi

रांची में संविधान दिवस पर एसएसपी सुरेंद्र झा समेत पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

Ranchi: रांची में संविधान दिवस के अवसर पर एसएसपी सुरेंद्र झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने की शपथ ली. इस अवसर पर नया पुलिस लाइन में एसएसपी सुरेंद्र झा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. एसएसपी सुरेंद्र झा ने खुद शपथ लेने के साथ ही पुलिस अधिकारी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने की शपथ दिलाई.

इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व संविधान सभा के सभी सदस्यों को याद किये. एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि संविधान बनाने में देश के कई विद्वानों ने अपना अपना योगदान दिया था. तब जाकर भारत का संविधान बन पाया था. पुलिसकर्मी संविधान के अनुसार ही अपना कर्तव्य निर्वहन करते हैं और देश की एकता अखंडता के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं.

 

Related Articles

Back to top button