JharkhandPalamu

दुमका में पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

Dumka : जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र मसलिया के महेशापाथर गांव में नक्सलियों की जामवड़ा की सूचना पर पुलिस के सर्च अभियान के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई. घटना मंगलवार को करीब दोपहर में घटी. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को नक्सलियों का जमावड़ा होने और बैठक करने की सूचना थी. एसपी किशोर कौशल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के महेशापाथर गांव में सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान में एसएसबी बटालियन के 15 जवान एवं जिला पुलिस बल के 6 जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें –21 अगस्त को अपहृत प्रिया सिंह के भाई को गढ़वा पुलिस ने कहा-नौटंकी करते हो, 29 अगस्त को पलामू में…

करीब आधे घंटे तक 15-20 राउंड फायरिंग हुई

एसएसबी बटालियन का नेतृत्व कमांडेंट परीक्षित एवं जिला पुलिस बल का नेतृत्व थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल कर रहे थे. सर्च अभियान होते देख नक्सली सजग होकर फायरिंग शुरू कर दिया. जबाब में सर्च टीम ने भी फायरिंग किया. दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक 15-20 राउंड फायरिंग हुई. बाद में सर्च टीम को भारी पड़ते देख नक्सलियों को कदम पीछे करना पड़ा. नक्सली जंगल का फायदा उठा भागने में कामयाब रहे. सूचना पाकुर एसपी किशोर कौशल एवं एसएसबी एसपी भी मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे. जहां देर शाम तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button