ChatraJharkhand

पुलिस स्मरण दिवस : सीआरपीएफ के जवानों ने किया रक्तदान

Chatra : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 190 बटालियन और रेड क्रॉस सोसायटी चतरा एवं हजारीबाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया और रक्तदान किया. अक्सर देखा जाता है आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में खून की कमी एवं समय से खून नहीं मिल पाने से कई लोगों की मौत हो जाती है. इन्हीं समस्याओं लेकर  सरकार द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर व्यक्तियों से रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है. इस कड़ी में सीआरपीएफ बटालियन के कई अधिकारी व कर्मियों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया.

इसे भी पढ़ें :इटखाेरी में नहर निर्माण में लगी पोकलेन को उग्रवादियों ने फूंका

जवानों को किया गया रक्‍तदान के लिए प्रोत्‍साहित

इस अवसर पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार द्वारा सभी जवानों को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने बताया कि हम सभी रक्तदान करते हैं तो भविष्य में किसी को जरूरत पड़े तो उन्‍हें सही समय पर खून मिल सके. पुलिस स्मरण दिवस के मौके पर सीआरपीएफ के अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट मुकेश कुमार, उप कमांडेंट अभिषेक पांडे, मेडिकल अधिकारी सीआरपीएफ एवं रेड क्रॉस सोसायटी चतरा के सेक्रेटरी राजकुमार अग्रवाल, रेड रेड क्रॉस सोसायटी हजारीबाग के संत कुमार सिन्हा और सीआरपीएफ के कई अधिकारियों एवं जवानों ने रक्‍तदान शिविर में भाग लिया.

Related Articles

Back to top button