
Itkhori(Chatra) : इटखोरी थाना क्षेत्र के बंथू गांव के समीप बक्सा नहर के जिर्णोद्धार कार्य में लगी पोकलेन मशीन को शुक्रवार की रात उग्रवादियों के हथियारबंद दस्ते ने जला डाला. इस दौरान उग्रवादियों के दस्ते ने कार्य स्थल पर मौजूद कंपनी के नाइट गार्ड को अपने कब्जे में ले लिया था. जानकारी के अनुसार उग्रवादियों का दस्ता रात 9:30 बजे घटनास्थल पर आया था. वहां आते ही उग्रवादियो ने सबसे पहले नाईट गार्ड को अपने कब्जे में लिया और पोकलेन मशीन में आग लगा दी. घटना का अंजाम किस उग्रवादी संगठन ने दिया है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है. पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि लेवी के कारण घटना को अंजाम दिया गया है.




