JharkhandKhuntiRanchi

खूंटी में दो फरार नक्सली समेत पुलिस ने तीन को दबोचा, बड़ी वारदात की तैयारी में थे

Khunti : जिले के रनिया थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों थाना क्षेत्र के रंगरोटी गांव में नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार लोगों में विश्राम कोंकणी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा और कुलेन कोंगाडी है. एक अन्य नाबालिग को भी इनसे मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन लोगों से दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, मोबाइल और एक बाइक बरामद किया. पुलिस ने बताया कि विश्राम कोंगाडी 7 बड़े मामलों का आरोपी है. वहीं कुलेन कोंगाडी पांच बड़े मामलों का मुख्य आरोपी है. दोनों फरार चल रहा था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित पीएलएफआई से जुड़े लोग खूंटी में संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटा है. प्रचार-प्रसरा व डरा धमकाकर लोगों को संगठन में शामिल कराने की कोशिश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button