Crime NewsJharkhandRanchi

ट्रेलर चालक से हुई लूटपाट में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : ट्रेलर चालक पर हमला कर लूटपाट करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से लुटने में प्रयोग किया गया चाकू, लूटा गया मोबाइल फोन और वैगन आर कार बरामद किया गया. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि इस कांड में चार लोगों की संलिप्तता पाई गयी है. सभी की उम्र 20-22 वर्ष के आस-पास ही है. जिन अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है उनमें गोंदा का रहने वाला 21 वर्षीय विकास वर्मा उर्फ गोलू, सुखदेव नगर का रहने वाला 21 वर्षीय पवन यादव उर्फ पांडेय, 22 वर्षीय सिकंदर सिंह, सुखदेवनगर, 20 वर्षीय अमित वर्मा के नाम शामिल है. आरोपियों को बेनकाब करने में सहायक पुलिस अधीक्षक अमित रेणू, नामकुम थाना प्रथारी प्रवीण कुमार, अनिल कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने सहयोग दिया.

19 जनवरी को ट्रेलर चालक से हुई थी लूटपाट

19 जनवरी की रात इन आरोपियों ने नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर ट्रेलर चालक पर हमला कर उससे नगद समेत मोबाइल फोन लूट ली थी. बादमाशों ने ट्रेलर का पीछा कर चालक पर चाकू से हमला कर घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में नामकुम थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस लगातार इस घटना के उद्भेदन करने का प्रयास कर रही थी. अंतत: पुलिस को सफलता हाथ लगी और चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया.

Related Articles

Back to top button