National

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकवादी हमला, तीन जवान शहीद

Srinagar : जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ पर हमला कर दिया. इस हमले में पुलिस के एक और सीआरपीएफ के दो जवानों के शहीद होने की खबर है. आइजी विजय कुमार ने मीडिया को बताया है कि इस हमले में पुलिस के जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गये थे. जबकि आतंकियों की गोली से सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गये थे. इलाज के दौरान दोनों जवान की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें –जानिये सबकुछ, कौन है फेसबुक की केटी हारबथ व आंखि दास, क्या संबंध है भाजपा से, क्यों हो रही चर्चा

हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू

जानकारी के मुताबिक हमले की घटना के बाद पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के द्वारा आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया गया है. पुलिस को आशंका है कि हमला करने वाले आतंकी आसपास ही छिपे हुए होंगे.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 अगस्त को भी श्रीनगर के नौगाम में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. जिसमें जो जवान शहीद हो गये थे. जिसके बाद उस इलाके में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरु किया गया था. इसी अभियान में निकले जवानों पर सोमवार की सुबह आतंकियों ने हमला किया. जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के एक और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें –बिहार में मिले कोरोना के 2,187 नये मरीज, 22 की मौत, लॉकडाउन पर फैसला आज

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button