National

#PMC_Bank मामले में आठवें पीड़ित की मौत, खाता में थे 26 लाख रूपये

Mumbai: सहकारी ऋणदाता पीएमसी बैंक के एक और जमाकर्ता की मौत का मामला सामने आया है. मृतक के परिवारवालों ने मौत का कारण कथित तौर पर इलाज का खर्च नहीं उठा पाना बताया है.

मृतक के पोते क्रिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि 74 वर्षीय एंड्रयू लोबो का गुरुवार देर शाम ठाणे के पास काशेली में उनके घर पर निधन हो गया.

इसे भी पढ़ेंः#Pollution पर गंभीर नीतीश सरकार, 15 साल पुरानी सरकारी और कमर्शियल गाड़ियों पर बैन

आठवें पीड़ित की मौत

एंड्रयू लोबो पीएमसी बैंक पर आरबीआइ द्वारा नकदी निकासी की सीमा लगाए जाने के बाद से मारे जाने वाले आठवें जमाकर्ता हैं. आरबीआइ के इस फैसले के बाद 23 सितंबर को एक जमाकर्ता ने आत्महत्या कर ली थी.

क्रिस ने बताया कि लोबो के बैंक खाते में 26 लाख से अधिक रुपये जमा थे. लोबो इस जमा राशि के ब्याज से अपना गुजारा करते थे.

क्रिस ने कहा, “दो महीने पहले उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया जिसके लिए उन्हें नियमित दवाओं और डॉक्टरों के इलाज की जरूरत थी. उनका पैसा बैंक में अटका हुआ था जिसके कारण उनकी चिकित्सा जरुरतें पूरी नहीं हो पायी.” इससे पहले 64 वर्षीय जमाकर्ता की पड़ोसी नवी मुंबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी थी.

गौरतलब है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) घोटाले के पीड़ित खाताधारकों के पैसे फंसने और फिर उसे न एक साथ नहीं निकाल पाने से परेशान हैं. पीएमसी बैंक के खाताधारकों के लिए निकासी सीमा बढ़ा दी है. ग्राहक 6 महीने में 25 हजार रुपये की जगह 40 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे.

इसे भी पढ़ेंः2014 में कम सीटों पर चुनाव लड़ना मजबूरी थी, 2019 में बदला है चुनावी परिवेश :  सुदेश महतो

Related Articles

Back to top button