National

पीएम मोदी  #CAA विरोधियों पर बरसे, कहा-पाकिस्तान से प्रताड़ना झेल करआये हिंदुओं-दलितों के समर्थन में जुलूस क्यों नहीं निकालते   

Bengaluru : अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, उससे जुड़े नारे लगाइए. अगर आपको जुलूस निकालना ही तो पाकिस्तान से आये हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए. पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही.

इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी नागरिकता कानून (CAA)के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुए. पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग और उनके साथी दल और उनका बनाया इकोसिस्टम भारत की संसद के खिलाफ ही उठ खड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : #Kota : बच्चों की मौत मामले में मायावती और भाजपा ने गहलोत सरकार को असंवेदनशील करार दिया

कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पाकिस्तान में क्रूर व्यवहार और प्रताड़ना झेलने वालों को राहत देने के खिलाफ हैं. मोदी ने कहा, पाकिस्तान धार्मिक आधार पर बना था और इसके चलते हिंदुओं, सिखों, जैनों और ईसाइयों जैसे अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार बढ़ गये हैं. लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं

अपनी जान बचाने के लिए यहां आये, उनके खिलाफ जुलूस निकाले जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से भागने वाले हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों को भारत उनके भाग्य पर नहीं छोड़ सकता. उन्होंने कहा कि उनकी रक्षा करना देश की जिम्मेदारी है. मोदी ने कहा कि यह प्रयास विशेष तौर पर पाकिस्तान में दलितों और आदिवासियों की रक्षा करने का है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करना जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अनिश्चितता समाप्त करने की दिशा में एक कदम है.

रैली में  पीएम मोदी ने कहा कि आज हर देशवासी के मन में सवाल है कि जो लोग पाकिस्तान से अपनी जान बचाने के लिए, अपनी बेटियों की जिंदगी बचाने के लिए यहां आये हैं, उनके खिलाफ तो जुलूस निकाले जा रहे हैं लेकिन जिस पाकिस्तान ने उनपर ये जुल्म किया, उसके खिलाफ इन लोगों के मुंह पर ताले क्यों लगे हुए हैं?

इसे भी पढ़ें : #West_Bengal_Legislative_Assembly_Election :  ममता बनर्जी को मात देने और मिशन 250 के लिए अमित शाह सीख रहे हैं बांग्ला

संसद ने  CAA को पास करने का ऐतिहासिक काम किया

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले ही संसद ने CAA को पास करने का ऐतिहासिक काम किया है, लेकिन कांग्रेस के लोग और उनके साथी और उनका बनाया इकोसिस्टम भारत की संसद के खिलाफ ही उठ खड़ा हुआ है. कहा कि जैसी नफरत वो हमसे करते हैं, ऐसा ही स्वर अब देश की संसद के खिलाफ दिख रहा है.

पीएम ने कहा कि जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब करने की जरूरत है. अगर आपको आंदोलन करना ही है तो पाकिस्तान के पिछले 70 साल के कारनामों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए, आवाज उठानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : असंवैधानिक है #CAA के खिलाफ केरल विधानसभा में पारित प्रस्ताव: राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button