National

ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, नमस्ते ट्रंप में शामिल होंगे लाखों लोग

Ahmedabad : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार की सुबह अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां वह भारत यात्रा पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करेंगे. ट्रंप और मोदी यहां रोड शो के बाद मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मोदी ट्रंप के आगमन से करीब डेढ़ घंटा पहले, सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर यहां पहुंचे.

इसे भी पढ़ें – गुजरातः दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कई घरों-दुकानों में लगायी आग, 13 जख्मी

नमस्ते ट्रंप में शामिल होंगे लाखों लोग

अधिकारियों ने बताया कि वह ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे. उनके ‘एयर फोर्स वन’ विमान से पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट के आसपास यहां पहुंचने की संभावना है.

ट्रंप और मोदी हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम तक रोड शो करेंगे और इसके बाद नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम जाएंगे. जहां ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस 22 किलोमीटर के रोड शो के दौरान देश के विभिन्न नर्तक समूह और गायक प्रस्तुति देंगे.

इसे भी पढ़ें –  #CAA Violence : CAA  समर्थकों और विरोधियों की दिल्ली के कई स्थानों में भिड़ंत, पथराव, फायरिंग, अलीगढ़ में 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

अहमदाबाद में लगाये गये हैं कई इश्तिहार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के मद्देनजर अहमदाबाद में सभी ओर कई तरह के इश्तेहार लगाये गये हैं. जिनमें भारत और अमेरिका के बीच संबंध, लोकतंत्र आदि का बखान किया गया है. ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे. ट्रंप को उनके गुजरात दौरे के दौरान भारत की सांस्कृतिक झलक मिलेगी.

गौरतलब है कि सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में हाउडी मोदी  कार्यक्रम के बाद से दोनों नेताओं के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं.

इसे भी पढ़ें –तेजस्वी का दावा: बिहार में आठ महीने बाद राजद की सरकार बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button