Correspondent
Ranchi, 08 August : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने आज बैठक आयोजित की. बैठक में नौ अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि नौ अगस्त को रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों के आदिवासी समुदाय के सभी लोग सुबह नौ जिला स्कूल में एकत्रित होंगे. पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ो से लैस सभी लोग जुलूस में ऱूप लेकर शहर के सड़कों पर निकलेंगे. जुलूस मे शामिल लोग नाचते गाते अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे. झारखंड के वीर सपूपों का माल्यार्पण कर जुलूस कचहरी चौक होते हुए मोराबादी में आयोजित विशाल आम सभा में पहुंचेगी. आमसभा में आदिवासियों के संवैधानिक जानकार रश्मि खतियान, मुमताज खान, डॉ कर्मा उरांव सीएनटी-एसपीटी एक्ट पांचवी अनुसूची पेसा कानून कस्टम लॉ जैसे अन्य कानूनी हक अधिकार के विषय में जानकारी लोगों को देंगे.




