Uncategorized

गिलानी के बेटों से एनआईए की टीम ने की पूछताछ

NEWSWING DESK NEW DELHI, 8 AUGUST: कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान से अलगाववादियों द्वारा पैसे लेने के मामले की जांच के तहत आज हुर्रियरत के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के बेटों नईम और नसीम से एनआईए की टीम ने पूछताछ की.

नईम और नसीम सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली में एनआईए के मुख्यालय पहुंचे. पहले भी ऐजेंसी द्वारा उन्हें समन भेजा जा चुका है लेकिन वे पेश नहीं हुए थे. इससे पहले पाकिस्तान में डॉक्टर रह चुके नईम को एजेंसी ने 27 जुलाई और एक अगस्त को समन जारी किए थे. लेकिन वे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती होने के कारण एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हो सके थे. मामले में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें नोटिस शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस के कुलपति के जरिए भेजा जाए ताकि उन्हें अवकाश लेने की इजाजत मिल सके.

उल्लेखनीय है कि एजेंसी ने पाकिस्तान और वहां के आतंकवादी संगठनों की ओर से होने वाले आतंकवाद के वित्त पोषण की जांच मामले में आठ अलगाववादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें शब्बीर शाह और गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह शामिल हैं. उन्हें अपराधिक साजिश और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button