Uncategorized

PLFI ने ली मनोज नगेसिया की हत्या की जिम्मेदारी, उग्रवादी कमांडर ने कहाः हमने मारा

News Wing

Simdega, 07 October: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ में हुई भाजपा नेता मनोज नगेसिया की हत्या के बाद इलाके में काफी आक्रोश है. इसी बीच उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने मनोज नगेसिया के हत्या की जिम्मेदारी ली है. शनिवार को पीएलएफआई के एरिया कमांडर विजय टाइगर ने नगेसिया के हत्या की जिम्मेदारी ली. विजय टाइगर ने मीडियाकर्मियों को शनिवार की दोपहर फोन कर बताया कि उसने ही यह मर्डर करवाया है.

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा PLFI ने नगेसिया की हत्या की

कमांडर विजय टाइगर ने कहा कि बीजेपी नेता मनोज नगेसिया पुलिस की मुखबिरी करता था. इसके अलावा नगेसिया ने संगठन के एक कमांडर को छह महीने के अंदर जान से मार देने की भी धमकी दी थी. इस कारण संगठन ने उसे मार डाला. कमांडर ने कहा कि अब उनका अगला निशाना मृत भाजपा नेता का बॉडीगार्ड है. उसे भी संगठन मौत की सजा देगा.

यह भी पढ़ेंः सिमडेगा : भाजपा नेता मनोज नगेसिया को अपराधियों ने गोली मारी, मौत

पूर्व नक्सली कमांडर थे नगेसिया

मनोज नगेसिय़ा माओवादी के पूर्व एरिया कमांडर रह चुके थे. कोर्ट से बरी होने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे. उन्होंने कोलेबिरा विधान सभा से पिछला चुनाव भी लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे. फिलहाल उन्हें भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया था.

सीएम ने दिये जांच के आदेश

घटना के बाद शनिवार को सीएम रघुवर दास ने इस संबंध में डीजीपी डीके पांडेय को जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने सिमडेगा के एसपी राजीव रंजन से भी फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली. सीएम ने कहा कि हत्या में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द से जल्द अरेस्ट करे.

One Comment

  1. 30050 637084Chaga mushroom tea leaf is thought-about any adverse health elixir at Spain, Siberia and a lot of n . Countries in europe sadly contains before you go ahead significantly avoidable the main limelight under western culture. Mushroom 691667

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button