
Dhanbad : पीके राय मेमोरियल कॉलेज में ग्रेजुएट और पीजी के प्लेसमेंट के लिए 19 और 20 नवंबर को बड़ा अभियान चलेगा. अभियान में 20 कंपनियां भाग लेंगी. इस अभियान में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 18 नवंबर 2018 के 4 बजे शाम तक उपलब्ध होगा. इसमें किसी भी यूनिवर्सिटी से बीए, बीएससी, बी कॉम, बीबीए, बीसीए, एमए, एमएससी, एम काॅम, एमबीए और एमसीए पास आउट छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे.
सूत्रों ने बताया है कि प्लेसमेंट देनेवाली कंपनियां बहुत सारी बहालियां लेकर आ रही हैं. कंपनियां किस क्षेत्र की होंगी और पे स्केल या पैकेज कैसा होगा, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है. इधर, हाल के वर्षों में पीके राय मेमोरियल कॉलेज में लगातार प्लेसमेंट ड्राइव चल रहा है.




