
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में कल से फिजिकल हियरिंग शुरू होगी. ऐसे में हाईकोर्ट सप्ताह में तीन दिन फिजिकल (सोमवार मंगलवार और गुरूवार) और दो दिन(बुधवार और शुक्रवार) वर्चुअल मोड में चलेगा.
फिजिकल सुनवाई के दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य किया गया है. अदालत परिसर में बिना मास्क के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी. कोर्ट रूम में भी सीमित संख्या में वकीलों को बैठने की अनुमति दी गयी है. फिजिकल सुनवाई के लिए कोर्ट रूम तैयार कर लिए गए हैं. हर न्यायालय कक्ष को शीशे के तीन लेयर से घेरा गया है. जजों के टेबल के सामने, कोर्ट मास्टर और पेशकार के सामने शीशा का घेरा लगाया गया है. दोनों पक्षों के वकील जहां से बहस करते हैं, वहां भी शीशे का केबिन बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें – रांची : रिवर व्यू गार्डन के प्रोपराइटर गिरफ्तार, गैरमजरूआ जमीन बेचने की थी तैयारी




