
Giridih: नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित होटल निखर के दूसरे तल्ले से गिरकर एक शख्स की मौत हो गयी. घटना सोमोवार सुबह की है. मृतक का नाम सीताराम दास बतायी जा रही है.
सीताराम दास के परिजनों ने होटल मालिक पर हत्या का आरोप लगया है. हालांकि होटल के मालिक ने इस तरह के आरोप को गलत बताया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की वजह पता चल सकेगी.
दूसरे तल्ले से गिरकर हुई मौत
सीताराम दास की मौत के मामले में होटल मालिक साहिल गुप्ता ने परिजनों के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उसकी मौत होटल के दूसरे फ्लोर से गिर कर हुई है.
लेकिन होटल मालिक साहिल ने यह नहीं बतया की मृतक दूसरे फ्लोर से कैसे गिरा. इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही सीतारमन के परिजन होटल निखार पहुंचे.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जहां होटल मालिक ने परिजनों से कहा कि सीताराम दास गंभीर है. उसे इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन सीतारमन नवजीवन अस्पतल में नहीं सदर अस्पताल में भर्ती था.
जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि सीतारमन का शव पड़ा है. वहां होटल का कोई भी स्टाफ नहीं था. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के दरोगा प्रदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रोसेस पूरा किया.




