DhanbadJharkhand

धनबाद के लोगों ने नम आंखों से सीडीएस रावत को दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने भी किया सभा का आयोजन

Dhanbad : तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुई प्लेन क्रैश दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत व देश के वीर सैनिकों के आकस्मिक निधन पर धनबाद में शोक की लहर है. गुरुवार की शाम 5:30 बजे धनबाद के BJP विधायक राज सिन्हा में अपने आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सीडीएस बिपिन रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारी एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रावत के साथ अन्य सैन्य अधिकारी एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय झा ने किया. मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद, सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, धनबाद प्रखंड मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा के साथ दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आदि थे.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : सीएम ने हर पंचायत में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने का दिया आदेश

इधर वीर शहीदों के शहादत पर गुरुवार को किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल सुदामडीह रिवर साइड में नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी गई.

स्कूल के वर्ग 8th से 10th तक के छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रथम CDS बिपिन रावत के तस्वीर पर मालार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया.

इसे भी पढ़ें:ए ग्रेड धान 2070 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी सरकार, कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति

Related Articles

Back to top button