
Dhanbad : भागाबांध में मंगलवार को लोगों ने दो महिलाओं पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिया. दो महिलाएं काफी देर तक बंधक बनी रहीं. काफी लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गयी. लोग दोनों महिलाओं को सजा देने की बात कह रहे थे. लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखायी और मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ेंः कार से खींच कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बच्चों को चॉकलेट देकर लुभाने का आरोप
मामला भागाबांध थाना क्षेत्र के साउथ बलिहारी का है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के बाहर खेल रहे बच्चों को इन महिलाओं ने की कोशिश की. परिजनों की नजर दोनों महिलाओं पर पड़ गयी और वे शोर मचाने लगे. हो-हल्ला सुनकर वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
भीड़ में शामिल लोग दोनों महिलाओं को सजा देने की बात कह रहे थे. लेकिन कुछ लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : CSP संचालक ने अपने ही दस फिंगर प्रिंट्स से हजारों खाते खोल लाखों हड़पे, भागते हुए पकड़ाया
शिनाख्त करने के बाद छोड़ा
पकड़ी गयी महिलाओं से पुलिस ने जब जानकारी ली तो महिलाओं ने बाघमारा विधायक के समर्थक भुटका यादव का नाम लिया. जिसके बाद पुलिस ने भुटका यादव को थाने में बुलाकर महिलाओ की शिनाख्त करवायी. भुटका ने कहा कि दोनों महिलाएं भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती है. इसलिए ये निर्दोष हैं. जिसके बाद बांड भरकर थाने से ही दोनों महिलाओं को छोड़ दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीहः मंदी की जद में स्टील उद्योग के आने के बाद दो पहिया वाहनों की ब्रिकी में भी भारी गिरावट




