GadgetsMain SliderNational

गूगल ने प्ले स्टोर से Paytm को हटाया, नियमों के उल्लंघन का आरोप

New Delhi. डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को गूगल ने बड़ा झटका दिया है. कंपनी का ऐप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. कंपनी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. पेटीएम की तरफ से एक ट्वीट कर बताया गया है कि प्लेस्टोर पर फिलहाल यह ऐप कुछ वक्त के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.

पेटीएम ने किया ट्वीट

पेटीएम ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर लिखा, ‘डियर पेटीएमर्स, पेटीएम एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड और अपडेट्स और अपलोड के लिए उपलब्ध नहीं है. हम जल्द ही वापस आएंगे. आपका पूरा पैसा सुरक्षित है और आप पेटीएम सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे.’

पॉलिसी का हवाला देते हुए हटाया

बता दें कि गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाए जाने की मुख्य वजह पॉलिस का हवाला दिया गया है. गूगल ने पॉलिसी का हवाला देते पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है. हालांकि जिन यूजर्स के पास पहले से ही पेटीएम है वो लोग इसका प्रयोग करते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button