
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रबंधन रेस है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि जल्द ही हॉस्पिटल में मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इस कड़ी में हॉस्पिटल में 3005 नर्स की नियुक्ति की मंजूरी मिल गई है. जिससे कि तीनों शिफ्ट में पर्याप्त संख्या में नर्सों की ड्यूटी हॉस्पिटल में लगाई जाएगी. जिसका फायदा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा. टाइम से उन्हें दवाएं और इंजेक्शन मिलेगी. बताते चलें कि फिलहाल रिम्स में 700 के करीब नर्स है.
2000 मरीज रहते है एडमिट
हॉस्पिटल के इनडोर में हमेशा 2000 मरीज अलग-अलग विभागों में एडमिट रहते है. जिनकी तुलना में नर्सों की संख्या काफी कम थी. इस वजह से मरीजों को परेशानी होती थी. कुछ वार्डों में दवाएं भी टाइम से नहीं मिल पा रही थी. वहीं वैक्सीनेशन का भी काम प्रभावित होता था. अब नर्सों की बहाली से मरीजों को राहत हो जाएगी.
आइएनसी के तहत पदों का सृजन
इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आइएनसी) के नियमानुसार नर्सिंग कैटेगरी के पदों का सृजन किया गया है. नियमों का आकलन करने के बाद मैनपावर को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए एक सेलेक्शन कमिटी का गठन किया जाएगा. अनुबंधकर्मियों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी.
इन पदों पर होनी है बहाली
चीफ नर्सिंग सुपरिंटेडेंट 1
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट 2
असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट 8
नर्सिंग सिस्टर 137
स्टाफ नर्स 2857




