
Dhanbad : कालूबथान ओपी पुलिस लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही है. 1 दिन पूर्व ओपी में पदस्थापित एएसआई हरि प्रकाश मिश्रा को 10000 की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया.
वहीं सोमवार को ओपी अंतर्गत आंखद्वारा में पैसे की उगाही करते पदस्थापित एएसआई रामेश्वर पासवान को वहां के ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आंखद्वारा पंचायत में विगत 24 अप्रैल की रात जीतन मंडल के घर पर शादी थी, जहां शादी में ही आए शिबू कुंभकार की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गयी.
इसे भी पढ़ें :कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीन मरीज चेकपोस्ट से फरार
जिसके बाद पीड़ित ने कालुबाथन ओपी में मोटरसाइकिल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद कालूबथान ओपी पुलिस के एएसआई रामेश्वर पासवान ने जांच शुरू की और जितेन मंडल के घर पहुंचे. जहां उनसे केस न करने के एवज में 10 हजार की मांग की और कहा कि तुम्हारे घर से मोटरसाइकिल चोरी हुई है तो तुम्हारे नाम पर केस होगा.
पीड़ित ने दबाव में आकर 8000 का भुगतान एसआई रामेश्वर पासवान को कर दिया. जबकि शेष 2000 की वसूली करने पहुंचे एसआई रामेश्वर पासवान को आज वहां के ग्रामीणों ने घेर कर बंधक बना लिया. और पैसे वापस करने की मांग करने लगे.
स्थिति को बिगड़ता देख ओपी प्रभारी प्रदीप राणा मौके पर पहुंचे और बंधक एसआई को रिहा करवाया. जहां एसएई के पास से 3500 की रकम लौटाई और शेष रकम जल्दी लौटने की बात कही. हालांकि कालू बथान ओपी पुलिस ऐसी किसी भी तरह की घटना से साफ इंकार कर रही है.
इसे भी पढ़ें :पलामू: कोरोना संक्रमण से पांच की मौत, 315 नये संक्रमित




